उत्तराखंडचमोली

ज्योतिर्मठ नगर पालिका भवन में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल, जांच और सत्यापन की तैयारी

ज्योतिर्मठ नगर पालिका भवन में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल, जांच और सत्यापन की तैयारी

चमोली : ज्योतिर्मठ में नगर पालिका परिसर के हाल में नमाज़ पढ़े जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति बन गई है। वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच और सार्वजनिक भवनों के उपयोग को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने स्थानीय नागरिकों तथा कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र रावत के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में निर्माण कार्य बंद होने के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय में स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया तेज करने की मांग की है।

कई नागरिकों का यह भी मानना है कि किसी भी सार्वजनिक भवन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा सकता है, इस पर स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश होने चाहिए, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

स्थानीय प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बनाए रखते हुए स्थिति स्पष्ट करने और सभी पक्षों के बीच सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!