देहरादून: शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Web Editor
3 Min Read

देहरादून: शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

देहरादून ।प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा देहरादून में शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों का विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए पदाधिकारियों पर संगठन को नई दिशा देने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आश्वासन देते हुए कहा कि डीपीसी, एसडीएसपी से संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा सेवा में एक बार छूट देने पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने, दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों के लिए डॉक्टर्स कॉलोनी बनाने तथा चिकित्सकों की पोस्टिंग को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सुगम एवं दुर्गम क्षेत्रों के चयन को राज्य स्तर पर तय करने की बात भी कही गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 150 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

अधिवेशन में डॉ. रमेश कुंवर ने अध्यक्ष पद तथा डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव पद की शपथ ली। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्वों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवेशन में बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव डॉ. यशपाल तोमर ने स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी अतिथियों एवं प्रदेशभर से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस अवसर पर डॉ. तृप्ति बहुगुणा (पूर्व महानिदेशक), डॉ. आर.सी. पंत, डॉ. शिखा जगपांगी, डॉ. रश्मी पंत, डॉ. डी.पी. जोशी, डॉ. बी.सी. रमोला, डॉ. मनोज वर्मा सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीएमएस/सीएमएस एवं अन्य चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *