बद्रीनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, चमोली पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना…देखें वीडियो

Web Editor
2 Min Read

बद्रीनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, चमोली पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना।

चमोली। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी पावन यात्रा के दौरान चमोली पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की।

अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन धाम की ऊंचाई, प्राकृतिक सौंदर्य और दिव्य वातावरण को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो व्यक्ति साक्षात देवलोक में पहुंच गया हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने विशेष रूप से कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर श्रद्धालु के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा करता है।

कैलाश खेर ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का स्तर इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वहीं चमोली पुलिस की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि उनका संकल्प है कि बाबा बदरी विशाल के द्वार पर आने वाला हर श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करे और अपने साथ सुखद स्मृतियां लेकर लौटे।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ती भीड़ के बीच इस तरह की सराहना न केवल प्रशासन के मनोबल को बढ़ाती है, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी भरोसा और सकारात्मक संदेश देती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *