चमोली में भूस्खलन से मलारी हाईवे बंद, नीति घाटी के गांवों का संपर्क टूटा

Web Editor
1 Min Read

चमोली में भूस्खलन से मलारी हाईवे बंद, नीति घाटी के गांवों का संपर्क टूटा

चमोली। नीति घाटी क्षेत्र में मलारी रोड स्थित काली मंदिर के पास भारी भूस्खलन होने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से विशाल चट्टान टूटकर सीधे सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के अनुसार, चट्टान का आकार काफी बड़ा है और उसे हटाने में समय लग सकता है। मार्ग को खोलने के लिए लगातार मशीनों से काम किया जा रहा है, वहीं चट्टान को तोड़ने के लिए विस्फोटकों का भी सहारा लिया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

हाईवे बंद होने के चलते नीति घाटी के करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है। इसके साथ ही भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मार्ग पर कई स्थानीय और सेना के वाहन फंसे होने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रशासन और बीआरओ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *