उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 243 केस ,और एक कोरोना मरीज की मौत…

Web Editor
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार ने कोविड-19 में लोगों को राहत दी है उत्तराखंड के बॉर्डर एरियाओं पर यात्रियों की जांच भी बंद कर दी है , लेकिन एक बार फिर से शनिवार 19 फरवरी को कोरोना के 243 मामले सामने आए हैं वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 783 कोरोना के मरीज ठीक हो कर घर लौटे हैं ।वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 243 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 1527 रह गए हैं आपको बता दें कि शनिवार को अल्मोड़ा में 6,बागेश्वर में 1, चमोली में 18 ,चंपावत में 4, देहरादून में 83 ,हरिद्वार में 54 ,नैनीताल में 14 ,पौड़ी गढ़वाल में 13 ,पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी में 17 ,उधम सिंह नगर में 7, उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं ।राज्य में  शनिवार 243 मामले सामने आने के बाद प्रदेश भर में 1527 एक्टिव केस हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!