युवाओं के लिए बड़ी खबर : इंजीनियर और लॉ ऑफिसर के पदों की निकली भर्ती

Web Editor
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसी) ने एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती के लिए कल आवेदन का आखिरी दिन है। इसके लिए आवेदन टीएचडीसी की वेबसाइट https://www.thdc.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार डीएचडीसी भर्ती 2022 के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी इंजीनियरों और लॉ ग्रेजुएट की भर्ती होगी।

पदों की जानकारी
सिविल- 10 पद
इलेक्ट्रिकल- 05 पद
मैकेनिकल- 5 पद
आईटी- 5 पद
लॉ- 5 पद

पदों के लिए आयु सीमा
इंजीनियर और लॉ ऑफिसर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल है। आयु की गणना 1 फरवरी 2022 से की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी..?
इंजीनियर और लॉ ग्रेजुएट को हर महीने 60 हजार रुपये सैलरी मिलेगी।

पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता
सिविल- बीई/बीटेक/बीएससी सिविल इंजीनियरिंग।
इलेक्ट्रिकल- बीई/बीटेक/बीएससी इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग।
आईटी- बीई/बीटेक/बीएससी आईटी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग, एमसीए डिग्री।
लॉ- एलएलबी किया होना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *