उत्तराखंड: क्या बंशीधर भगत को दी जायेगी उत्तराखंड की कमान ….

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड : देहरादून से बड़ी खबर आ रही है।भाजपा हाईकमान ने विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली बुला लिया है। इस को लेकर सियासी हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि सियासी हलकों में 80 के दशक वाले विधायक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात चल रही थी। अचानक बंशीधर भगत के दिल्ली जाने से इस चर्चा को बल मिला है। इस चुनाव में बीजेपी ने उत्तराखंड में 47 सीटों पर जीत हासिल की है। अब जैसे ही बंशीधर भगत दिल्ली रवाना हुए तो सियासी हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। चर्चा उनके सीएम बनाए जाने को लेकर भी उठने लगी है।

चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी ने सीएम फेस बनाया था लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद सीएम पद को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद से कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!