कालसी में वृद्ध की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

Web Editor
3 Min Read

अपराधियों पर दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

कालसी में वृद्ध की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक के पडोसी ने ही दिया था घटना को अजांम, सर पर डंडे से हमला कर, की गई थी वृद्ध की हत्या

पी0एम रिपोर्ट में भी सर पर चोट लगने के कारण मृत्यु होने की हुई पुष्टि।

देहरादून : थाना कालसी से एक बड़ी खबर सामने आयी है जहाँ 16 मई 2024 को खजान सिंह पुत्र अषाडू, निवासी ग्राम रुपऊ, कालसी देहरादून ने थाना कालसी में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 13-05-2024 को हरिया पुत्र थेचकू व दिनेश पुत्र हरिया निवासगण ग्राम रुपऊ थाना कालसी देहरादून द्वारा उनके पिता अषाडू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालसी में तत्काल मु0अ0सं0-22/24 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया।


घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष कालसी को घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निदेश देते हुए थाना कालसी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के आसपास मौजूद लोगों से गहनता से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई। मृतक अषाडू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण “Antimortem head injury” होना प्रकाश में आया। घटना के सम्बंध में विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजद अभियुक्त हरिया पुत्र थेचकू, जो कि भाग जाने की फ़िराक़ में था को लखवाड़ कालोनी डाकपत्थर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक डंडा अभियुक्त हरिया के घर से बरामद किया गया ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह घ्याडी- मजदूरी का काम करता है तथा उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है तथा मृतक असाडू उनके पडोस में रहता है, घटना वाले दिन उसका पुत्र दिनेश घर पर मौजूद नही था तथा उसकी पत्नी घर में अकेली थी और जब अभियुक्त काम करके घर लौटा तो उसने देखा कि असाडू उसकी पत्नी के साथ गलत काम कर रहा था, जिसके बाद अभियुक्त व असाडू की हाथापाई हो गयी और अभियुक्त ने असाडू के सर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे असाडू घायल हो गया, जिसे देखकर अभियुक्त घबराकर मौके से भाग गया था।

अभियुक्त दका नाम हरिया पुत्र थेचकू निवासी ग्राम रुपऊ थाना कालसी देहरादून उम्र 71 वर्ष है ।
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद लकड़ी का डंडा भी बरामद हुआ।

पुलिस टीम
(1) उ0नि0 वैभव गुप्ता, थानाध्यक्ष कालसी
(2) का0 त्रेपन
(3) का0 मोहन कुमार
(4) का0 जसमेर शामिल थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!