चमोली में राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ का भव्य स्वागत

Web Editor
2 Min Read

चमोली में राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ का भव्य स्वागत 

चमोली : जिला मुख्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेन्द्र सिंह कनवासी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

पांडवाज ग्रुप के बैंड ने मचाया धमाल

पुलिस मैदान में उत्तराखंड के मशहूर बैंड पांडवाज ग्रुप की शानदार प्रस्तुति ने राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम सांग ‘हल्ला धूम धडाका’ सहित उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के साथ राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया मशाल का अनावरण

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ का औपचारिक अनावरण करते हुए पांडवाज शो का शुभारंभ किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार व बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सुरेन्द्र सिंह कनवासी को सम्मानित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत और प्रशिक्षक रमेश पंखोली सहित राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ चल रहे आईटीबीपी के बैंड ग्रुप को भी सम्मानित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *