बड़ी ख़बर : IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट…

Web Editor
1 Min Read

बड़ी ख़बर : IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड- उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 3200 मीटर और इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है।

IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 से 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर भारी हिमपात होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।

जिलाधिकारियों को किया अलर्ट

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (NDMA) की ओर से जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अलर्ट मोड़ पर रहें और सतर्कता बरतें। किसी भी आपदा कि स्थिति में तत्काल राहत कार्यों को अंजाम दें। आदेश में सभी विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!