दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, क्रिकेट के स्टम्प से किया था हमला

Web Editor
2 Min Read

देहरादून : 26/07/2025

जानलेवा हमले के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामूली विवाद पर अभियुक्त ने पीडित पर किया था क्रिकेट के स्टम्पस से जानलेवा हमला

हमले के बाद अभियुक्त मौके से हो गया था फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

कोतवाली पटेलनगर

25/05/2025 को वादी अब्दुल हसन पुत्र हाजी हिदायत अली, निवासी भूड्डी कारबारी, पटेलनगर देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि शोएब पुत्र स्व0 वहीद हसन निवासी ग्राम भूड्डी द्वारा उनके भतीजे सानिब पुत्र सामुन अली को ग्राम भूडडी में जान से मारने की नियत से हमला कर गम्भीर रुप से चोटिल कर जान से मारने की धमकी दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर मु0अ0सं0-241/2025 धारा 109(1)/251(2)/352 बीएनएस के तहत कोतवाली पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त शोएब पुत्र स्व0 वहीद हसन को आज 26-05-2025 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसका पीड़ित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस कारण उसके द्वारा सानिब के ऊपर क्रिकेट के विकेट से वार किया था और मौके से फरार हो गया था, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त विकेट को बरामद किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

नाम/पता अभियुक्त :-

शोएब पुत्र स्व0 वहीद हसन, निवासी ग्राम भूड्डी, थाना कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र -24 वर्ष

- Advertisement -
Ad imageAd image

बरामदगी :-

हमले में प्रयुक्त विकेट

पुलिस टीम :-

1- निरी0 चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 मंयक त्यागी, चौकी प्रभारी नयाँ गाँव, पटेलनगर
3- कानि0 शिवराज सिंह,
4- कानि0 निर्भय नारायण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *