चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

चमोली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मोहित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

चमोली : दिनांक 26 मई 2025 को देहरादून के थाना गढ़ी कैंट में एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग भतीजी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसके सात महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद नाबालिग से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि पल्ला जोशीमठ निवासी मोहित उसे गर्भवती करने का जिम्मेदार है।

इस मामले में थाना गढ़ी कैंट देहरादून में तत्काल जीरो एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि आरोपी मोहित और घटना का संभावित क्षेत्र जोशीमठ और चमोली के अंतर्गत आता था, इसलिए दिनांक 27 मई 2025 को यह जीरो एफआईआर ऑनलाइन माध्यम से कोतवाली जोशीमठ को स्थानांतरित की गई। हालांकि, छानबीन में पता चला कि घटना स्थल मायापुर गडोरा कोतवाली चमोली क्षेत्रांतर्गत आता है।

पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चमोली ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 28 मई 2025 को आरोपी मोहित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम

1. म0उ0नि0 पूनम खत्री
2. हे0कानि0 गौरीशंकर
3. कानि0 विमल
4. हो0गा0 विक्रम

आरोपी मोहित को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है और आगे भी जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!