एसएसपी मणिकांत मिश्रा का एक्शन, उधमसिंहनगर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा !

Web Editor
3 Min Read

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का एक्शन, उधमसिंहनगर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा !

उधमसिंहनगर पुलिस की जोरदार कार्रवाई

टेक्निकल-मैनुअल पुलिसिंग, देशभर में छापेमारी, सटीक सूचना से सफलता !

गर्लफ्रेंड ने खोली पोल: पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए रंगे हाथों पकड़ा !

- Advertisement -
Ad imageAd image

सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना से मिला अहम सुराग

इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर से 29.5 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्जी चेक और हस्ताक्षर का खेल का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा

25,000 का इनामी,हत्या समेत दो दर्जन अपराधों का हिस्ट्रीशीटर ! उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में ।

शातिर अपराधी रामकुमार उर्फ चेयरमैन, सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार !

उधमसिंहनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज बैंक गबन मामले में अप्रतिम साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए इंडसइंड बैंक, रुद्रपुर शाखा से 29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ चेयरमैन को हरियाणा के सोनीपत जिले से गिरफ्तार किया है। रामकुमार ने अपने संगठित अपराधी गिरोह के साथ मिलकर फर्जी चेकों का उपयोग कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (CALA) के बैंक खातों से विभिन्न राज्यों में 29 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी की। इस गिरोह की योजना लगभग 300 करोड़ रुपये की और धोखाधड़ी करने की थी, किंतु उधम सिंह नगर पुलिस की त्वरित और सजग कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गिरफ्तारी में अहम कड़ी यह रही कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने की योजना बना रहा है, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रामकुमार कोई सामान्य अपराधी नहीं है। वह दिल्ली और हरियाणा में हत्या, लूट, धोखाधड़ी आदि के 18 से अधिक मामलों में वांछित है।

वह पूर्व में अपने गांव की सहकारी समिति का चेयरमैन रह चुका है और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आरोपी महंगी जीवनशैली, अवैध संबंधों व अय्याशी का आदी है, और अक्सर ठिकाने बदलता रहता था।

रामकुमार लगातार पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि वह सरोगेसी के जरिए पिता बनने का प्रयास कर रहा है, तो इसी सूचना के आधार पर जाँच को आगे बढ़ाया गया। अंततः पुलिस ने उसे हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. निरीक्षक संजय पाठक – प्रभारी, SOG ऊधमसिंहनगर
2. उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा – विवेचक, थाना कुंडा
3. कांस्टेबल 182 ललित कुमार
4. कांस्टेबल 243 गिरीश पाटनी

अभियुक्त की गिरफ्तारी पर घोषित 25,000 रुपये के इनाम के अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार प्रदान किया।

“यह कार्रवाई उधम सिंह नगर पुलिस की दृढ़ संकल्पशक्ति और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। जो समाज को अपराधमुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *