एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

Web Editor
2 Min Read

एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

चमोली  : एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजना) श्री मनमीत बेदी ने परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री अजय कुमार शुक्ला का बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक श्री अजय कुमार शुक्ला द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराकर की गई। तत्पश्चात, एनटीपीसी के सम्मान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खड़े होकर एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और गौरव का वातावरण बन गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री शुक्ला ने 1975 में एनटीपीसी की स्थापना से लेकर अब तक की उसकी गौरवशाली यात्रा का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और गुणवत्ता एवं दक्षता के साथ परियोजना निर्माण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह के प्रेरक संदेश का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

इसके उपरांत सुरक्षा जागरूकता सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स को भी सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी के विकास, ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान के संकल्प को दोहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *