पीपलकोटी में विकास, औद्योगिक पर्यटन एवं किसान मेले की सांस्कृतिक संध्या रही भव्य

Web Editor
1 Min Read

पीपलकोटी में विकास, औद्योगिक पर्यटन एवं किसान मेले की सांस्कृतिक संध्या रही भव्य

चमोली, 22 दिसंबर 2025।
पीपलकोटी में आयोजित विकास, औद्योगिक पर्यटन एवं किसान मेले की सांस्कृतिक संध्या हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत प्रसिद्ध लोकगायिका अर्चना सती द्वारा मंगल गीत से की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

लोकगायिका अर्चना सती ने अपनी पूरी सांस्कृतिक टीम के साथ उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मेले के आयोजक मंडल ने लोकगायिका अर्चना सती एवं उनकी टीम के उत्कृष्ट और प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!