
रायवाला में राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह 15 जनवरी से होगा नियमित रूप से संचालित
उत्तराखंड : देहरादून के रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह का नियमित संचालन 15 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध आवास में रहने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस वृद्ध आवास गृह में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आवास में रहने वाले वृद्धजनों को सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

निशुल्क भोजन व्यवस्था
जिला प्रशासन देहरादून एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके अंतर्गत 15 जनवरी से वृद्ध आवास में रहने वाले सभी लोगों को निशुल्क, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
पंजीकरण एवं जानकारी हेतु हेल्पलाइन
निशुल्क आवासीय सुविधा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं पंजीकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर 7500351411 जारी किया गया है। वृद्धजन अथवा उनके परिजन फोन के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब तक का पंजीकरण
जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून श्री दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि अब तक पांच वृद्धजनों का पंजीकरण हो चुका है, जो यहां रहने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि आवास गृह में कुल 25 वृद्धजनों के रहने की व्यवस्था उपलब्ध है।



