बद्रीनाथ विधान सभा से उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने भरा नामांकन पर्चा ।

Web Editor
1 Min Read

बद्रीनाथ विधान सभा से उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने भरा नामांकन पर्चा।

चमोली : बद्रीनाथ विधान सभा से उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने आज अपना नामांकन पर्चा भरा उनके साथ इस दौरान शिक्षा मंत्री व् जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत सहित सैकड़ों बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।

नामांकन के बाद प्रत्याशी भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के विकास कार्य को जनता वोट करेगी ।
वहीं मंत्री धनसिंह ने कहा कि देश में फिर से डबल ईजन की सरकार बनी है जिसको देखते हुए जनता बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से बद्रीनाथ विधान सभा के उपचुनाव में भारी मतों से विजयी बनायेगी।
आपको बता दें कि राजेंद्र भंडारी 2022 में बद्रीनाथ विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी थे तब भंडारी ने वीजेपी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को हराकर कांग्रेस के विधायक बने थे लेकिन 17 मार्च को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थे तब से बद्रीनाथ विधान सभा सीट रिक्त चल रही थी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!