चारधाम यात्रा 2026: चमोली में तैयारी तेज, यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड

Web Editor
1 Min Read

चारधाम यात्रा 2026: चमोली में तैयारी तेज, यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड

चमोली। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ज्योतिर्मठ और कर्णप्रयाग क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

इन साइन बोर्डों के जरिए यात्रियों और वाहन चालकों को रास्तों की जानकारी, दिशा-निर्देश और यातायात से जुड़ी जरूरी बातों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही, इनमें सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी भी दी गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी या हादसे की संभावना को कम किया जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य है कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!