उत्तराखंड में सियासी तूफान: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा – देखें वीडियो

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड में सियासी तूफान: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड में सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है, खासकर होली के त्योहार के बाद। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है और वह मुख्यमंत्री आवास अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने मीडिया में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

यह घटनाक्रम उत्तराखंड की राजनीति में एक नए मोड़, वित्त मंत्री के इस्तीफे से राज्य की राजनीति में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के इस्तीफा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी शुरू हो गई है। अब किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इसकी चर्चाएं भी तेज हो गई है। अब गढ़वाल और कुमाऊं के अलावा दून, हरिद्वार से सीनियर विधायकों का मंत्री बनाना तय है।

 

उत्तराखंड के चर्चित वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रेमचंद ने अपने इस्तीफे की घोषणा मीडिया के समक्ष करते हुए बेहद भावुक नजर आए और रुंधे गले के साथ वह रो पड़े।गौरतलब है कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ को लेकर विवादित बयान देकर सरकार को असहज कर दिया था। इससे उत्तराखंड में चारों तरफ लोगों में आक्रोश व्याप्त था। इधर, होली के पर्व पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर व्यंग्यात्मक गीत गाने से होली के बाद इस प्रकरण में लोगों का गुस्सा और बढ़ गया था। इस बीच होली के दौरान ऋषिकेश में पूर्व सैनिक की पिटाई से मामला तनाव पूर्ण हो गया, जिसके विरोध में आज दिनभर ऋषिकेश में तनाव पूर्ण माहौल रहा।  इधर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा देने से पहले मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी और फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गए। जहां प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!