सत्यापन न कराने पर 68 मकान मालिकों का छह लाख अस्सी हजार रुपए का चालान

Web Editor
3 Min Read

थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल। 24.11.2024

सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही 68 मकान मालिकों का 6,80000/₹-(छह लाख अस्सी हजार रुपए) का चालान

आज 24-11-24 को आयुष अग्रवाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा ली गई पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश निर्गत किए गए थे। आज 24.11.24 को जनपद में चलाये जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी महोदया नरेन्द्र नगर के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा तपोवन क्षेत्र में बालक नाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड, लक्ष्मण झूला रोड तथा अपर तपोवन में प्रातः 06:30 बजे से सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

टीम A- Si सचिन पुंडीर के नेतृत्व में।

 

टीम B- चौकी प्रभारी कैलाश गेट si किशन चंद देवरानी के नेतृत्व में।

 

टीम C-चौकी प्रभारी ढालवाला si आशीष शर्मा के नेतृत्व में।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

टीम D- चौकी प्रभारी तपोवन si प्रदीप रावत के नेतृत्व में।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

थाना पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों कुल 400- 450 लोगों का सत्यापन किया गया। मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का 10,000-10,000/- रु कुल 6,80,000/-रु के चालान किये गये जो की माननीय न्यायालय प्रेषित किये जाएंगे ।

 

पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है परन्तु उसके उपरांत भी मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा आम जनमानस को निर्देशित किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन कराये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।आने वाले दिनों में ढालवाला, तपोवन, कैलाश गेट में भी पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेंगी।

 

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भद्रकाली उप निरीक्षक नंदकिशोर , चौकी प्रभारी शिवपुरी उप निरीक्षक मनोज ममगाई, उप0नि0 जितेंद्र कुमार, महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी, अपर उप निरीक्षक दीपक रावत भी सम्मिलित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *