बदरीनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने हाईवे का किया निरीक्षण

Web Editor
3 Min Read

बदरीनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने हाईवे का किया निरीक्षण

चमोली, 24 फरवरी 2026 : आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र चमोली जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बस में सवार होकर कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, पंजीकरण केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और यात्री सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बदरीनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने बदरीनाथ हाईवे के लगभग 160 किलोमीटर हिस्से का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एनएचआईडीसीएल अधिकारियों को खतरनाक एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में फ्लड लाइट लगाने, चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए गए। हाईवे पर जमा मलबा हटाने, संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण कर शीघ्र सुधार कार्य करने तथा अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया।

पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जल संस्थान और पेयजल निगम को हैंडपंपों व वाटर एटीएम की सफाई कर यात्रा से पूर्व संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा पड़ावों और मार्ग पर बने शौचालयों में पानी और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निकायों एवं संबंधित एजेंसियों को कार्य तेज करने को कहा गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग पर जांच केंद्र स्थापित करने, अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने तथा चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनएचआईडीसीएल के परियोजना प्रबंधक अंकित राणा, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *