आकाशीय बिजली का कहर : निजमुला घाटी में 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों पर टूटा दुखों का पहाड़-देखें वीडियो

Web Editor
2 Min Read

आकाशीय बिजली का कहर: निजमुला घाटी में 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों पर टूटा दुखों का पहाड़

चमोली। विकास खंड दशोली के निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल सहित कई भेड़पालकों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। अचानक हुए इस हादसे से प्रभावित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई, जिससे अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 03, 04 और 05 मई 2026 के लिए चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस अवधि में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी। देर रात से जिले में मौसम खराब बना हुआ है और हल्की बारिश भी जारी है, जिसके बीच यह हादसा हुआ।

भेड़पालकों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *