बद्रीनाथ में बढ़ा आक्रोश: 4 दिन में बैठक नहीं तो बीकेटीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

Web Editor
1 Min Read

बद्रीनाथ में बढ़ा आक्रोश: 4 दिन में बैठक नहीं तो बीकेटीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

बद्रीनाथ/चमोली।

श्री बद्रीनाथ मंदिर में हाल ही में चोरी के प्रकरण सामने आने के बाद भी बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) का कोई भी पदाधिकारी अभी तक बद्रीनाथ धाम नहीं पहुंचा है। इसको लेकर बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति में भारी रोष व्याप्त है।

शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बीकेटीसी को चार दिनों के भीतर बद्रीनाथ धाम पहुंचकर संघर्ष समिति के साथ बैठक करनी होगी।

समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बीकेटीसी पदाधिकारी बैठक के लिए नहीं आते हैं, तो बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बद्रीनाथ धाम में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन में स्थानीय निवासी और व्यापारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *