एनटीपीसी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तपोवन को घोष सेट एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सामग्री वितरित की

Web Editor
1 Min Read

एनटीपीसी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तपोवन को घोष सेट एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सामग्री वितरित की

चमोली । एनटीपीसी तपोवन परियोजना प्रभावित ग्राम तपोवन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 अगस्त 2026 को आरएंडआर एवं सामुदायिक विकास कार्यों के तहत घोष सेट एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सामग्री विद्यालय प्रबंधन को वितरित की गई।

विद्यालय प्रबंधन एवं ग्राम प्रधान तपोवन द्वारा पूर्व में एनटीपीसी को अवगत कराया गया था कि विद्यालय में विगत कई वर्षों से घोष वाद्य सामग्री का अभाव है। इसी को देखते हुए एनटीपीसी द्वारा विद्यालय को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय पर्वों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित कर सकें।

घोष सेट एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सामग्री प्राप्त होने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनटीपीसी का आभार जताया।

इस अवसर पर एनटीपीसी आरएंडआर विभाग के उपमहाप्रबंधक श्री डी.एस. गर्ब्याल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान तपोवन श्रीमती पूनम पंत, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *