चमोली में मतगणना की तैयारियाँ जोरों पर ,10 मार्च को होनी है मतगणना ..

Web Editor
1 Min Read

चमोली : जिले की तीन विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां जोरों पर है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना के नेतृत्व में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। पीजी कालेज के जिम्नास्टिक सभागार में मतगणना प्रशिक्षण के पहले दिन 116 कार्मिकों को पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण दिया गया। आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है।

प्रशिक्षण में कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव अति महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसलिए प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जा रही है उसे गहनता से समझ लें। जहां शंका है उसका अवश्य समाधान कर लें। ताकि त्रुटि की कोई गुंजाइश न हो। मतगणना में की गई गलती क्षम्य नही होती है इसलिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें तथा कतई भी जल्दबाजी न करें। उसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।

 

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *