उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के बदले पदभार

Web Editor
3 Min Read
Screenshot

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के बदले पदभार

पांच मुख्य विकास अधिकारियों और एक नगर आयुक्त समेत 30 अधिकारियों के तबादले, चमोली के CDO डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी

चमोली। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 30 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में पांच मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और एक नगर आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत चमोली जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज निदेशालय, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। अपर ज़िलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शासन के इस फेरबदल में अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून, प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ और अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगमों में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी, पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर और स्मिता परमार को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया है। वहीं रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार तथा गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है।

शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *