चमोली जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Web Editor
2 Min Read

चमोली जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मास्टर प्लान के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और धाम के मार्गों से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने वेब कॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक किए जा रहे सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए, ताकि नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

जिलाधिकारी ने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में बिजली, पानी और संचार सुविधा सुचारू कर ली गई है। धाम पहुंचे व्यापारियों और अन्य लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल , ईओ सुनील पुरोहित सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *