भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को संतो ने मुख्यमंत्री बनाये जाने की करी मांग….

Web Editor
1 Min Read

हरिद्वार : अब साधु संतो ने विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।
मदन कौशिक हरिद्वार स्थित शाम्भवी धाम में साधु संतों की होली में शिरकत करने पहुंचे थे इस दौरान संतो ने उन्हें सीएम बनाने की मांग उठाई।
उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सीएम पद का चुनाव अभी तक नही हुआ है।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और मदन कौशिक ने भी हरिद्वार से लगातार पांचवी बार भारी मतों से जीत दर्ज की।

इस दौरान शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि मदन कौशिक के बतौर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उत्तराखंड में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है लिहाजा उनकी मांग है कि उन्हें ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाए।
वहीं मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
उन्होंने कहा उम्मीद है कि होली के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!