पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमोली में एक साथ मनाई होली दिवाली

Web Editor
1 Min Read

चमोली : भाजपा की ओर से एक बार फिर से प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपे जाने के बाद चमोली के जिला मुख्याल गोपेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्ग गोपेश्वर में रैली निकालने के बाद बस स्टेशन गोपेश्वर में एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ साथ मिठाई खिला कर जश्न मनाया।

प्रदेश के 12वे मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा हाईकमान ने एक बार पुनः पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपी हैं।
जिसके बाद प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया, इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के विकास और राष्ट निर्माण की योजनाओं को देखते हुए जनता ने विश्वास जताया है, ऐसे में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है सरकार जनता की विश्वास पर खरा उतरेगी ओर केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!