ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन की मौत ..

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड : ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग नीरगड्ड से आगे एक आर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुटी गई। बताया जा रहा है कि वाहन मे 6 लोग सवार थे जिसमें से तीन लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन घायलों को ऋषिकेश हॉस्पिटल भेज दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र टिहरी गढ़वाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वाहन संख्या UK13 TD 5686 आर्टिगा जिसे रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ उसाड़ा उम्र 37 चला रहा था।इसमें सवार सभी यात्री मुम्बई के रहने वाले बताये जा रहे हैं ।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। वाहन नीरगड्ड से आगे ब्रह्मपुरी श्रीराम आश्रम ऋषिकेश के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, एसआई आशीष शर्मा चौकी प्रभारी तपोवन मय पुलिस बल मय एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा 3 घायलों को तत्काल उपचार हेतू ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा गया व 3 अन्य की मौके पर मौत हो  गई हैं। मृतकों को खाई से निकाल कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *