चीन सीमा से लापता सैनिकों का अभी तक कोई पता नहीं ….

Web Editor
3 Min Read

उत्तराखंड : अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा में तैनात ऊखीमठ विकासखण्ड के चिलौण्ड निवासी प्रकाश सिंह व खेड़ा तुलंगा निवासी हरेन्द्र सिंह विगत 28 मई 2022 से लापता है। दोनों जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है उनकी खोज-बीन और पता लगाने के लिए जवानों के परिजनों ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के साथ राजभवन पहुंचे व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, प्रधान संगठन पदाधिकारियों व परिजनों ने राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ,मुख्यमंत्री व सैनिक कल्याण मंत्री को अवगत कराया कि विगत 28 मई से दोनों जवान हरेन्द्र सिंह और प्रकाश सिंह के लापता होने की सूचना बटालियन द्वारा दी गयी थी लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

विकासखण्ड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत चिलौण्ड निवासी प्रकाश सिंह व खेड़ा तुलंगा निवासी हरेन्द्र सिंह नेगी का चार माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। 7 गढ़वाल राफल्स में तैनात दोनों जवानों के चीन सीमा से लापता होने की खबर सेना के अधिकारियों द्वारा 28 मई को परिजनों को दी गई थी लेकिन अभी तक लापता जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया है इसी संबंध में दोनों जवानों के परिजनों ने आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि)
गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई।

जिस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व सैनिक कल्याण मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और इस सम्बन्ध में हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापता जवानों का पता लगाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनसे स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री व सैनिक कल्याण मंत्री ने अन्य सहायता के लिए भी परिजनों को आश्वस्त किया। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, प्रकाश सिंह की पत्नी ममता देवी, हरेन्द्र की पत्नी पूनम देवी, माता हिमावन्ती देवी, भाई पंकज मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!