पुंछ राजौरी आतंकी हमले में चमोली का लाल शहीद…

Web Editor
1 Min Read

चमोली : जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकास खण्ड के बमियाला गाँव का जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हो गये हैं ।जवान की शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

                        फोटो : शहीद वीरेंद्र सिंह

जानकारी के अनुसार चमोली जिला प्रशासन ने बताया कि पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में बीरेंद्र सिंह ,पुत्र सुरेंद्र सिंह की शहीद होने की सूचना सेना के उच्चाधिकारी ने दी ,शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद जवान का शव उसके पैतृक गांव बमियाला पहुचेगा , शहीद बीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए, शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, और भाई और एक बहिन है। बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं बहिन की शादी हो चुकी है। भाई बहिनों में सबसे छोटे थे नायक बीरेंद्र सिंह ।उनके पिता किसान है और माता गृहणी हैं ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!