बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग , पुलिस उपाधीक्षक ने 30 बच्चों की बचाई जान

Web Editor
2 Min Read

चमोली : पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ने बचाई 30 से अधिक स्कूली बच्चों की जान ।


मामला तब घटित हुआ जब पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी स्कूल की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी में अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिसपर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मौके से वाहन चालक को थाने ले जा गया है व इस संबंध में वाहन स्वामी व विद्यालय प्रबंधन को सूचित कर थाने बुलाया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के द्वारा जिले में बसों में चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों व प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!