10 मई अक्षय तृतीया को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Web Editor
2 Min Read

10 मई अक्षय तृतीया  को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

12 मई को को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 

10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि, यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा तय किया जाना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तराखंड :  गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे।

नवरात्र के पावन पर्व गंगोत्री धाम के कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।इससे पहले मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा से 9मई को 12बजकर 20मिंट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरव घाटी में रात्रि विश्राम के बाद डोली 10मई सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी।

अब उत्तराखंड के चार  धामों में से यमनोत्री को छोड़कर तीन धामों की  कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है।

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर , श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है।यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि, अभी यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा तय किया जाना है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *