देहरादून ISBT के पास पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ।

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड : देहरादून में आईएसबीटी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।

फायर कर्मी और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि मामला देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के ISBT का है। वहीं गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *