नदी में डूबा युवक , शव SDRF ने किया बरामद

Web Editor
1 Min Read

*नदी में डूबा युवक , शव SDRF ने किया बरामद*

हरिद्वार : 03 अप्रैल को परमार्थ घाट (सप्तऋषि चौकी के पास एक युवक नहाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था।उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SI सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के हरिद्वार जल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया  था।

SDRF टीम द्वारा गंगा नदी में  गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज दिनाँक 05 अप्रैल 2024 को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उक्त युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-*
तनुज बिष्ट पुत्र श्री भोपाल सिंह, 26 वर्ष, निवासी- देवयाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा।

*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. SI सचिन रावत
2. CT विजय खरोला
3. CT बलीराम शर्मा
4. CT शिवम
5. CT नवीन सिंह
6. आरक्षी चालक जितेंद्र चौधरी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!