टिहरी- जखमियाली में ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, मौत…

Web Editor
1 Min Read

टिहरी- जखमियाली में ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

18 अगस्त 2024 देर रात्रि थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रोड़ पर जखमियाली में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई, वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मृतक को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम- आदेश सिंह, S/O अज्ञात, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी:- सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!