बड़ी ख़बर : केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा से आशा नौटियाल व कांग्रेस से मनोज रावत मैदान में…

Web Editor
2 Min Read

केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा से आशा नौटियाल व कांग्रेस से मनोज रावत मैदान में…

देहरादून।

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस हुआ खत्म

बीजेपी की तरफ से आशा नौटियाल को बनाया केदारनाथ सीट से प्रत्याशी

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ सीट पर हो रहा है उपचुनाव

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने आशा नौटियाल और कांग्रेस ने मनोज रावत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा विधायक शैलारानी के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। ऐसे में पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने आशा नौटियाल के नाम की घोषणा की।

भाजपा ने लंबे सस्पेंस के बाद आख़िर केदारनाथ विधानसभा के उपचुनावों में अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ सीट से पूर्व विधायक आशा नौटियाल पर भरोसा जताया हैं।हालांकि कार्यकर्ताओं के बीच आशा नौटियाल और दिवंगत विधायक शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या का भाजपा से टिकट होने को लेकर सस्पेंस बना था।लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने केदारनाथ सीट से आशा नौटियाल के नाम पर मोहर लगाकर लोगो के बीच के सस्पेंस को दूर कर दिया हैं।

कांग्रेस ने भाजपा के टिकट फाइनल होने से ठीक पहले केदारनाथ सीट पर आधिकारिक तौर पर इसी सीट से पूर्व विधायक मनोज रावत रावत के नाम पर अंतिम मुहर लगाई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

टिकट की आधिकारिक घोषणा के बाद मनोज रावत के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण भी शुरू कर दिया गया हैं।वहीं दौनो दलों के प्रत्याशियो के द्वारा कल ऊखीमठ में नामांकन किया जाएगा।

कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज रावत के नामांकन में पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मौजूद रहने की उम्मीद हैं।

भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित लोकसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *