देहरादून: रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं के आरोपी बदमाश की हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

Web Editor
3 Min Read

देहरादून : 08/12/24

दून पुलिस द्वारा रायवाला मैं हुई चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार में हुई मुठभेड़

एक बदमाश हुआ घायल

कार सवार तीन बदमाश में एक को लगी गोली, देहरादून पुलिस टीम लगातार लगी थी बदमाश के पीछे ,सूचना पर गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून हरिद्वार पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में हुई कार्यवाही

घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है

आज 7/8.12.24 रात्रि समय करीब 01.00 बजे को रात्रि में जनपद देहरादून पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र मैं हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया जा रहा था तथा थाना बहादराबाद पुलिस को उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी ,दी गई सूचना पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग मैं रोकने का प्रयास किया गया तो i10 गाड़ी बड़ेरी की ओर भागी जिसका बहादराबाद पुलिस एवं देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पीछा किया गया i10 कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी आत्म रक्षा में जवाबी पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है व 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू एवं गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है । मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त i 20 कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी।

घायल बदमाश की तलाशी पर दो जिंदा कारतूस एवं सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नाम पता घायल गिरफ्तार बदमाश
फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर

अभियुक्त बदमाश के विरुद्ध कई अभियोग दर्ज है जिनकी जानकारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *