चमोली में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

Web Editor
1 Min Read

चमोली में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

चमोली : जिले में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में यात्रा से पूर्व सभी निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर कमेडा से लेकर बद्रीनाथ तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाए जाएं और सड़क किनारे पड़े मलबे को डम्पिंग जोन में डाला जाए। इसके अलावा, गोपेश्वर से चमोली तक सड़क का निरीक्षण करने और सड़क किनारे नाली को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर सभी संवेदनशील स्थानों पर साइनबोर्ड, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर लगाए जाएं और हाईवे पर स्लाइड जोन पर सुरक्षात्मक कार्यों की डीपीआर तैयार की जाए।

जिलाधिकारी ने सड़क, पेयजल, विद्युत एवं यात्रा से जुड़े सभी विभागों को यात्रा रूट पर सेक्टर वाइज जेसीबी ऑपरेटर व विभागीय कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *