चमोली में तहसील दिवस का आयोजन, 19 शिकायतें दर्ज

Web Editor
2 Min Read

चमोली में तहसील दिवस का आयोजन, 19 शिकायतें दर्ज

चमोली : दशोली ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, एनएच, विद्युत तथा बीएसएनएल आदि विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

वहीं यदुवीर सिंह की दुकान के मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत पाणा ईराणी मोटरमार्ग पर धीमी गति से निर्माणाधीन झींझी पुल की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सरतोली मोटर मार्ग के मोड़ों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर पीएमजीएसवाई को तकनीकी निरीक्षण कराने व पैराफीट एवं सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने को लेकर मोटर मार्ग की डीपीआर के साथ पूरी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के इंजीनियर को एक सप्ताह में नेटवर्क कनेक्टिविटी दूरस्थ करने और जल संस्थान को ग्राम धारकोट में जल जीवन मिशन में छूटे लोगों को पानी के कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए।

इस दौरान दशोली ब्लॉक प्रशासक विनीता देवी, एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, पीडी आनन्द सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!