चमोली में सौर ऊर्जा को बढ़ावा: पीएम सूर्य घर और कुसुम योजना की समीक्षा

Web Editor
2 Min Read

चमोली में सौर ऊर्जा को बढ़ावा: पीएम सूर्य घर और कुसुम योजना की समीक्षा

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट वीसी कक्ष में उरेड़ा विभाग के अन्तर्गत कुसुम योजना व पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग को अधिक संख्या में लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपयोग हेतु 01 से 10 किलोवाट तक सोलर सयंत्र लगाए जा रहे हैं। लाभार्थी को विद्युत बिल में क्षमतानुसार बचत हो सकेगी और अतिरिक्त उत्पादित बिजली से अच्छी आय भी प्राप्त होगी। घरेलू उपयोग हेतु 03 किलोवाट तक कुल 136800 रुपये का अनुदान देय है।

इस योजना में आवेदन या अधिक जानकारी के लिए उरेडा विभाग व यूपीसीएल से सम्पर्क किया जा सकता है। या पोर्टल पर https://pmsuryaghar.gov.in विजिट किया जा सकता है। होम स्टे संचालक भी पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना का उद्देश्य भारत में किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के आर्थिक सहायता दी जाती है। व्यक्तिगत किसानों को मौजूदा डीजल कृषि पंपों/सिंचाई प्रणालियों के प्रतिस्थापन के लिए 7.5 एचपी तक की क्षमता के स्टैंडअलोन सौर कृषि पंप स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 80 प्रतिशत सहायता दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!