भक्तों के लिये खुले बाबा केदार के कपाट…

Web Editor
1 Min Read

चमोली : विधि विधान व मंत्रोचारण
के साथ ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ जी के कपाट खुले ,
आज शुक्रवार को वृष लग्न में प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रातः से ही शुरू हो गई थी। इस अवसर पर रावल भीमा शंकर लिंग, मुख्य पुजारी टी गंगाधर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में प्रथम रुद्राभिषेक पूजा करते हुए प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केदार धाम में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी से एवं गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। सुगम सुरक्षित चार धाम यात्रा हेतु प्रदेश सरकार संकल्पित है। केदारनाथ के कपाट खुलते समय जिला प्रशासन व तीर्थ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!