श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग : भक्तों के लिए खुल गया स्वर्ग का द्वार, शुक्रवार को प्रातः7 बजे खुले मंदिर के कपाट

Web Editor
2 Min Read

श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग : भक्तों के लिए खुल गया स्वर्ग का द्वार, शुक्रवार को प्रातः7 बजे खुले मंदिर के कपाट

उत्तराखंड: भगवान शिव के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है श्री केदारनाथ जी के कपाट शुक्रवार को ठीक  प्रातः 7 बजे खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 5 बजे से शुरू हुई और 6 बजे से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गए थे। मंदिर के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधाएं मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी धर्माधिकारी औंकार शुक्ला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, देवानंद गैरोला, विपिन तिवारी कुलदीप धर्म्वाण, प्रकाश पुरोहित, उमेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितगण, हकहकूकधारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शनिवार 3 मई को केदारनाथ धाम में श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलेंगे

वहीं बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार 3 मई को केदारनाथ धाम में श्री भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल जाएंगे। इसके अलावा, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *