पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Web Editor
3 Min Read

23/05/2025

पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण

थाने पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें नियमित रूप से अद्यावधिक करने के दिए निर्देश

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image

सीएम हेल्पलाइन तथा विभिन्न पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की जानकारी प्राप्त कर उनके समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की ली जानकारी, निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश

थाना सेलाकुई

आज 23/05/2025 को पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा थाना सेलाकुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन परिसर का भ्रमण कर थाने में बनी बैरकों, कर्मचारियों के मेस का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर की सफाई व्यवस्था तथा मेस में कर्मचारियों के भोजन की गुणवत्ता उच्चकोटि की रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव एवं मालों के निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई तथा थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया तथा उनके रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस मालों के निरीक्षण के दौरान एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों से अस्लाहो की जानकारी लेते हुए उन्हें खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

थाना अभिलेखो के निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधि करने तथा समस्त विवेचकों को ऑनलाइन पोर्टलो की सूचनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

निरीक्षण के उपरांत थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों के साथ गोष्टी कर अपराध नियंत्रण तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही अवैध मादक पदार्थो/ शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *