प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Web Editor
1 Min Read

प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल गई।

उत्तराखंड : चमोली के उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क इस ग्रीष्मकाल के लिए पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए रविवार 1जून को खुल गई है। जैव विविधता से भरी ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ की खोजी इस घाटी में प्रकृति प्रेमियों को हिमालई फ्लोरा फ्यूना से लेकर प्राकृतिक नजारों का दीदार बेहद नजदीक से होता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। इस दौरान वन विभाग में सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत भी किया।

जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 300 से अधिक देसी विदेशी फूल खिलते हैं इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *