केदारनाथ लौटते समय दर्दनाक हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

Web Editor
2 Min Read

केदारनाथ लौटते समय दर्दनाक हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। केदारनाथ रूट पर आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है जिसमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के निकट खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चॉपर काफी ऊंचाई से गिरा है। चॉपर का मलबा जहां तहां बिखरा पड़ा है।

हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपत्ति और उनका 2 साल का बच्चा भी शामिल है, दो लोग स्थानीय लोग विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत भी हादसे का शिकार हुए हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।

मृतकों की पहचान राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत और कैप्टन राजीव के रूप में हुई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

https://x.com/pushkardhami/status/1934078259547001108?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1934078259547001108%7Ctwgr%5Eefc1f94e0e92d91fb6288718f6cd189c2e9dfb0a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-21418928202727273203.ampproject.net%2F2505300108000%2Fframe.html

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *