देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम में तीन लोगो को मारी गोली 

Web Editor
2 Min Read

देहरादून:

पैसों की लेनदेन के मामले में चली गोली

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम में तीन लोगो को मारी गोली

गोली कांड में एक की मौत दो घायल बाताये जा रहे है

देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज है मुख्य आरोपी ..

गोली लगने से सुभाष क्षेत्री हुए घायल ओर रवि बडोला की मौके पर ही हो गई मौत..

घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया ।

रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू ग्राम में देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। दो युवक घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को लेकर जाने लगी, तो स्थानीय लोगो में कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने वाले एक शख्स द्वारा ब्याज के पैसे ना लौटाने पर तीन युवकों रवि बडोला, सुभाष और मनोज नेगी पर किराए की गाड़ी में आए गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है।

रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस घटना क्रम के पीछे आपसी रंजिश भी बताई जा रही है।

लोगों में पुलिस के खिलाफ बहुत आक्रोश है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई चल रही है। पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!