तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Web Editor
1 Min Read

तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

(ज्योतिर्मठ)चमोली : तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री अजय कुमार शुक्ला ने ध्वज प्राचीर पर तिरंगा फहराया और सीआईएसएफ के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया और परियोजना में सुरक्षा का विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कंधे से कंधा मिलाकर परियोजना निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके बाद परियोजना के उत्कृष्ट कर्मचारियों और हेल्थ चैंपियन अवार्ड के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी टाउनशिप में तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों और सम्बद्ध संस्थाओं में मिष्ठान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *