आपदा प्रभावितों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री, थराली में राहत एवं बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Web Editor
2 Min Read

आपदा प्रभावितों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री, थराली में राहत एवं बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज थराली पहुँचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुलसारी पहुंचे। यहां उन्होंने राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने सबसे पहले कुलसारी स्थित राहत कैंप में पहुँचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है तथा पुनर्वास और राहत कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ गति से संचालित करने और प्रभावितों को समय पर हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार ग्राउंड जीरो पर कार्यरत हैं और हर प्रभावित तक मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

चमोली पुलिस एवं जिला प्रशासन आपदा प्रभावित नागरिकों से अपील करते हैं कि अफवाहों से बचें, धैर्य बनाए रखें। सरकार एवं प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *